Friday, March 20, 2026
Home Crime Uttarakhand नाबालिग छात्रा के साथ होटल में किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत...

नाबालिग छात्रा के साथ होटल में किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को उसका सहपाठी एक होटल में ले गया। आरोप है कि छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस नाबालिग के साथ आरोपित को कमरा देने वाले होटल के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक किशोरी क्षेत्र के ही एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि छात्रा को उसी की कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र बहला-फुसलाकर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धमकी भी दी। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और स्वजनों को इसकी जानकारी दी। धीरे-धीरे छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपित छात्र के खिलाफ पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित बालिग है या नाबालिग, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, होटल संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा होने के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...