Friday, September 18, 2026
Home Crime India जालंधर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, पड़ोसी के घर के बाथरूम...

जालंधर में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, पड़ोसी के घर के बाथरूम से मिला शव; पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

जालंधर- जालंधर के पारस एस्टेट में रविवार रात एक 14 वर्षीय लड़की की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया। परिवार के अनुसार, बच्ची रात में अपने पिता के परिचित के घर गई थी, जो उसी गली में रहता है, लेकिन देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

मोहल्ले के कई लोगों का दावा है कि उन्होंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि लड़की को आखिरी बार पड़ोसी के घर में जाते देखा गया था और यह बात सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रही थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा की गई शुरुआती तलाशी में कहा गया कि बच्ची वहां मौजूद नहीं है।

स्थानीय निवासियों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए दोबारा खोजबीन की तो उसी घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद हो गया। शव मिलने के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और लोगों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाने की कोशिश की और इस दौरान लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। बच्ची के साथ दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...