Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्लंबर बनकर घर में घुसे नकाबपोश, अकेली महिला को बनाया बंधक, फिर...

प्लंबर बनकर घर में घुसे नकाबपोश, अकेली महिला को बनाया बंधक, फिर लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

तलवार से हमला कर महिला को किया गंभीर घायल, बाथरूम में बंद कर फरार हुए लुटेरे

पंजाब। मोगा शहर के आरा रोड इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रिहायशी मकान में सरेशाम हथियारबंद बदमाशों ने खौफनाक लूट की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली महिला को निशाना बनाते हुए न सिर्फ लाखों की नकदी और जेवरात लूटे, बल्कि विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला भी कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे आरा रोड स्थित गली नंबर-1 में तीन बदमाश बोलेरो गाड़ी से पहुंचे और खुद को प्लंबर बताकर घर में दाखिल हो गए। उस समय घर पर केवल महिला मौजूद थी। अंदर घुसते ही बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लुटेरों ने तलवारनुमा हथियार से महिला पर हमला किया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने महिला को बाथरूम में बंद कर दिया और पूरे घर की तलाशी ली।

लुटेरों ने अलमारी तोड़कर करीब 20 से 25 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि यह रकम जमीन खरीदने के लिए एकत्र की गई थी। वारदात के बाद घर में खून फैला हुआ था, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसी दौरान महिला की 13 वर्षीय बेटी ट्यूशन से घर लौटी। घर का दरवाजा खुला देख वह अंदर गई तो चारों ओर खून फैला हुआ था और मां की आवाज सुनाई दे रही थी। बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की के रास्ते मां को बाहर निकाला और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और जब उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके शरीर से जेवरात भी जबरन उतार लिए और जाते समय कमरे में बंद कर फरार हो गए।

वहीं, महिला के पति ने बताया कि घर में रखी गई नकदी जमीन की रजिस्ट्री के लिए जमा की गई थी, जिसमें उधार की रकम और दुकान की कमाई शामिल थी। एक-दो दिन में भुगतान होना था, लेकिन उससे पहले ही लुटेरे सब कुछ लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। पुलिस चोरी गई रकम और वारदात के पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...