Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP विवाहिता की लूटपाट के बाद गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी...

विवाहिता की लूटपाट के बाद गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

बरेली। मीरगंज में मंगलवार रात शीशगढ़-धनेटा रोड पर मायके से आ रही विवाहिता की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पति को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया। शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी राजकुमार की शादी एक साल पहले शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मलसाखेड़ा निवासी हेमलता से हुई थी। हेमलता (22) सुबह पति के साथ मायके आई थी। शाम 5:30 बजे राजकुमार बाइक से हेमलता को लेकर ससुराल से घर लौट रहे थे। दुनका से बकैनिया के कच्चे रास्ते पर पांच-छह बदमाशों ने राजकुमार और हेमलता के साथ लूटपाट की। इस दौरान हेमलता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

तकनीकी पहलू से देखें तो शाही में हेमलता के कत्ल और लूट की वारदात सिर्फ 13 मिनट में हो गई। इतने ही समय में बदमाशों ने पति राजकुमार से मुचैटा भी लिया और निकल गए। यह और बात है कि दोनों रास्तों के सीसीटीवी फुटेज से लेकर अन्य जांच में वहां कोई बदमाश या संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा। राजकुमार की गोलमोल और बदलाव भरी कहानी में पुलिस सही तथ्य खोज रही है। राजकुमार ने मंगलवार को पुलिस के सामने बयान दिया था कि वह साढ़े पांच बजे ससुराल से निकला था और साढ़े छह बजे घटना हो गई। पेट्रोल पंप पर बाइक रोककर तेल डलवाने की बात भी कही थी। बताया कि जब बदमाश उसकी पत्नी से जेवर लूट रहे थे तो वह उनसे उलझ गया था।

एक बयान यह भी दिया कि उसने एक बार बदमाशों का तमंचा भी छीन लिया था जिसे आरोपियों ने दोबारा छीन लिया। उसे बंदूक की बट से पीटा और वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने चचेरे भाई रामबहादुर को कॉल की। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे देखे तो वहां राजकुमार की बाइक पहुंची ही नहीं थी। कच्चे रास्ते पर जाते वक्त दूसरे कैमरों में न तो राजकुमार की बाइक दिखी, न ही कोई संदिग्ध आदमी। राजकुमार की बाइक दुनका चौकी के कैमरे में 7.37 बजे जाती दिखी।
राजकुमार ने 7:55 बजे चचेरे भाई को कॉल की थी। चूंकि, पंप से घटनास्थल वाली जगह पहुंचने में पांच मिनट लगे होंगे, ऐसे में 13 मिनट में इतना घटनाक्रम कर बदमाश निकल गए। वहीं, हेमलता के पर्स में रुपये भी पूरे मिले और दंपती का बैग भी सही सलामत मिला। बाइक में चाबी लगी थी। समय मिलता तो बदमाश इसे भी ले जा सकते थे। पोस्टमार्टम में दो गोलियां लगने से हेमलता की मौत होने की पुष्टि हुई। इनमें से एक गोली सिर में फंसी मिली। वह तीन माह छह दिन की गर्भवती थी। पुलिस की पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से निकला था। पत्नी के साथ शीशगढ़ जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें वह गर्भवती निकली। शीशगढ़ से वह किरे की गौंटिया गांव में मौसी के घर पहुंचा। रात वहां गुजारकर मंगलवार सुबह ससुराल मलसाखेड़ा पहुंचे। वहां से घर आते वक्त यह घटना हो गई।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर राजकुमार ने बताया कि छह बदमाशों से घिरने के बावजूद उसने हिम्मत से काम लिया। जब बदमाशों ने हेमलता से अभद्रता की तो उसने विरोध जताया था। यह बहुत बुरा हुआ कि बदमाशों की गोली के आगे सुनीता आ गई, जबकि वे उसे गोली मार रहे थे। इसके बाद वह गांव की ओर भागा। उसने दो और फायर की आवाज सुनी। उसे नहीं पता था कि गोली उसके ऊपर चलाई जा रही है या फिर हेमलता के। वह मौके से नहीं भागता तो शायद वह भी मारा जाता। पत्रकारों ने पूछा तो उसने शर्ट खोलकर सीना दिखाया कि यहां बट मारी थी और कई लातें भी मारीं। हालांकि वहां चोट के निशान नहीं दिखे तो बताया कि गुम चोट लगी है। इसी से वह बाद में बेहोश हो गया और घरवाले उसे अस्पताल ले गए।
बुधवार सुबह से ही पुलिस ने गांव के आसपास के इलाके को छावनी बना दिया था। चार थानों की पुलिस वहां मौजूद थी। शाम को बरेली से शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फिर भीड़ जुटी। सुबह से ही एसपी दक्षिणी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ मीरगंज व बहेड़ी समेत चार थानों की पुलिस मौजूद रही। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

प्रेमलता की हत्या व लूट और पति राजकुमार पर हमले के मामले में मंगलवार आधी रात को मृतका के पिता हरीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मलसाखेड़ा निवासी हरीश कुमार ने राजकुमार के बताए घटनाक्रम के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाही थाना प्रभारी और दुनका चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चुनाव आयोग से इनके निलंबन की संस्तुति की गई है। पुलिस लूट के नजरिये से भी घटना की जांच कर रही है। महिला के पति के बयान में विरोधाभास है। घटनाक्रम कहीं सीसीटीवी तो कहीं सर्विलांस लोकेशन से मेल नहीं खा रहा है। जल्दी ही सच सामने आ जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...