Saturday, June 20, 2026
Home Crime India कपूरथला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

कपूरथला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया

पंजाब- कपूरथला ज़िले के गांव मुगलचक में एक 32 वर्षीय विवाहित महिला का शव उसके घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ढिलवां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की।

महिला की पहचान राजविंदर कौर पत्नी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। राजविंदर के पिता अजमेर सिंह, निवासी सोढ़ी नगर फिरोजपुर, ने पुलिस को दिए अपने बयान में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और उसकी मौत सामान्य नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति अमनदीप सिंह, ससुर इंद्रजीत सिंह, सास कुलविंदर कौर और देवर गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि विवाह के बाद से उनकी बेटी को ससुराल में कई बार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। हाल ही में 27 जुलाई को भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दर्ज करवाई थी। हालांकि गांव के बुजुर्गों ने उस समय मामले में समझौता करवा दिया था।

घटना के दिन गांव की सरपंच रणजीत कौर ने परिजनों को सूचना दी कि राजविंदर कौर ने आत्महत्या कर ली है। परिवार वालों ने जब मौके पर पहुँचकर देखा, तो राजविंदर कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...

मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते...

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...