Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गुरदासपुर में ट्रैवल एजेंट के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

गुरदासपुर में ट्रैवल एजेंट के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, परिवार बाल-बाल बचा

गांव के युवकों ने कार से की बाइक सवारों का पीछा, लेकिन जवाब में चलीं और गोलियां

गुरदासपुर –  पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नकाबपोश हमलावरों ने एक ट्रैवल एजेंट के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना थाना काहनूवान के अंतर्गत गांव सठियाली की है, जहां बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने ट्रैवल एजेंट सूरज मसीह के घर को निशाना बनाया।

गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन गोलियों की आवाज और हमलावरों की बेरोकटोक फायरिंग ने गांव में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

रात 11 बजे हुआ हमला, घर में मौजूद थे छोटे बच्चे और महिलाएं
सूरज मसीह की पत्नी शिवानी ने बताया कि घटना के समय वह घर में अपनी छोटी बच्ची और अन्य परिजनों के साथ बैठी थीं। तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो तीन युवक बाइक पर सवार थे, जिनके चेहरे कपड़ों से ढंके हुए थे। गोलीबारी के बाद वे तेजी से मौके से फरार हो गए।

शिवानी का कहना है कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन कुछ दिन पहले भी इसी तरह की फायरिंग की घटना उनके घर के पास हो चुकी है, जिससे यह मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है।

हमलावरों का पीछा किया, लेकिन फायरिंग कर भाग निकले
घटना के बाद गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह और स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ हमलावरों का पीछा किया। उन्होंने श्रीहरगोबिंदपुर रोड पर हमलावरों की बाइक का पीछा किया और आदर्श स्कूल कोट धंदल के पास उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर रहे लोगों पर भी फायरिंग कर दी और सूए के किनारे होते हुए कादियां की तरफ भाग गए।

पुलिस जांच में जुटी, ट्रैवल एजेंसी कारोबार से जोड़कर देख रही कड़ियां
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सूरज मसीह इमीग्रेशन से जुड़ा कारोबार करता है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह हमला किसी कारोबारी रंजिश का नतीजा हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...