Friday, March 20, 2026
Home Crime India दहेज के लालचियों से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

दहेज के लालचियों से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सदरदीन वाला में दहेज के लालचियों से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना ममदोट पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरदासपुर निवासी मृतका की मां परमजीत कौर ने कहा कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर (30) की शादी कमलप्रीत सिंह के साथ 2012 में हुई थी। शादी के चार माह बाद कमलप्रीत पुर्तगाल चला गया। बाद में ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज की खातिर तंग करने लगे और कई बार उससे मारपीट भी की। मरने से पूर्व बेटी का फोन आया और कहा कि वह इन लोगों से बहुत परेशान हो चुकी है।

फोन पर कमलप्रीत ने भी उसके संग गाली-गलौज की। यह भी कहा कि मायके से धनराशि लेकर आ। मायके वाले शादी के समय ही अपनी हैसियत से अधिक बेटी को जरूरत का सामान दे चुके थे। परमजीत कौर ने कहा कि ससुरालियों से परेशान होकर बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। थाना ममदोट पुलिस ने परमजीत कौर के बयान पर आरोपी पति कमलप्रीत सिंह, हरदेव सिंह व हरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके परिवार को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...