Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP दहेज न देने की वजह से विवाहिता को जिंदा जलाया, सास-ससुर और...

दहेज न देने की वजह से विवाहिता को जिंदा जलाया, सास-ससुर और पति पर केस दर्ज

लखीमपुर खीरी। मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हो गई। उसकी मौत के चार दिन बाद उसके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विवाहिता ने सास-ससुर और पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया। यह वीडियो इलाज के दौरान का है। उधर, मामले में पुलिस पूर्व में ही ससुरालियों पर केस दर्ज कर चुकी है। मैगलगंज के मुबारकपुर निवासी मुदित अर्कवंशी की पत्नी मीरा (20) सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में जल गई थी। परिजनों का कहना था कि घटना के समय मीरा घर में अकेली थी। इलाज के लिए उसे आनन-फानन लखनऊ ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रविंद्र अर्कवंशी ने दामाद और ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मार देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। वहीं, अब विवाहिता की मौत के चार दिन बाद इलाज के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विवाहिता कहती है कि पति और सास-ससुर ने उसे जला दिया। जलाने का कारण दहेज कम मिलना बताया। कहती है कि उसके पिता दहेज में कुछ नहीं दे पाए। मामले में थानाध्यक्ष अमित भदौरिया का कहना है कि बयान के वायरल वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। घटना के बाद ही मामले में पति मुदित, ससुर धर्मेंद्र, सास पिंकी व ननद बिट्टू पर केस दर्ज कर लिया गया गया था।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...