उत्तर प्रदेश। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ससुरालिजनों पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की , जिसके बाद पुलिस ने ससुराली पक्ष के चार लोगो पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल ने जुट गई है।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दादू पुर गांव की शिवानी देवी ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की पति महेंद्र सिंह, जेठानी बीना देवी , ससुर रामचंद्र उर्फ भोलई व ददीया सास आएदिन गाली गलौच करते है जिसका विरोध करने पर पति सहित अन्य ससुरालिजन दो दिन पहले मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पति , जेठानी, ससुर व ददिया सास के विरुद्ध मारपीट , धमकी आदि का केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







