Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP धमकी देकर किया विवाह, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

धमकी देकर किया विवाह, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

एटा। एक महिला ने अशोक कुमार निवासी नगला झुन्ना थाना सादाबाद जिला हाथरस सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अशोक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए विवाह किया और बाद में दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जलेसर शाखा में उनका खाता है। काफी समय पहले वह चेक लेकर उनके खाते से रुपये निकालने गई थी। वहां नेटवर्क नहीं आने पर कैशियर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि नेटवर्क आने पर फोन कर देंगे। कुछ दिन बाद बैंक से अशोक कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया। मना करने के बाद भी वह आए दिन कॉल करने लगा। नंबर ब्लॉक करती तो नए नंबर से फोन करता था। मैं आगरा में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एक अस्पताल में नौकरी करती थी।

सादाबाद क्षेत्र के किसी लड़के को गोली लग गई थी, उसके साथ अशोक कुमार अस्पताल में आया और मुझे देखकर आगे-पीछे घूमने लगा। इतना ही नहीं एक दिन मेरा पीछा करते हुए कमरे पर भी पहुंच गया। विरोध करने पर बोला कि कोल्डड्रिंक लेकर आया हूं, यह पी लो फिर कभी परेशान नहीं करूंगा। आरोप है कि इसी में अशोक ने नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। जिससे मैं होश में नहीं रही तो अशोक ने दुष्कर्म करते हुए मेरी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।

12 अगस्त 2024 की रात को अपने दोस्त सोमेश और मोनू के साथ मेरे घर के बाहर आकर धमकी दी कि कल घर से रुपये और अपने कागज लेकर आना नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। डरकर 13 अगस्त को 35000 रुपये, कागज और एक सोने की चैन लेकर मैं घर से बाहर आई तो अशोक अपने साथी सोमेश के साथ मुझको गाड़ी में बिठाकर हाईवे पर आया और वहां पहले से ही राजेश, दिनेश व रविंद्र दूसरी गाड़ी लेकर खड़े हुए थे।

यहां से अशोक ने गाड़ी बदली और मुझे लेकर लखनऊ एक मंदिर पहुंचे। यहां शादी की और फिर प्रयागराज पहुंचकर कोर्ट मैरिज की। रास्तेभर डराते धमकाते रहे प्रयागराज के ही एक होटल में तीनों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक दिन मौका मिलने पर अपने भाई को फोन किया और किसी तरह से वहां से निकलकर भाग आई। इसके बाद भी अशोक ने फोन कर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...