Thursday, September 17, 2026
Home Crime India फतेहाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुए पौने दो...

फतेहाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुए पौने दो करोड़ रुपये नकद

फतेहाबाद। हरियाणा पुलिस की चौकसी के चलते बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई सामने आई, जब फतेहाबाद पुलिस ने एक कार से लगभग पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए। रतिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। कार में 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नकदी लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की और एक संदिग्ध कार को रोका। जांच के दौरान कार से करीब ₹1.75 करोड़ नकद मिला। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है कि यह रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि दिल्ली धमाकों के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा और खुफिया सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बरामद रकम को कब्जे में लेकर अन्य एजेंसियों को भी जांच में शामिल कर लिया है ताकि रकम के स्रोत का पता लगाया जा सके।

इससे पहले मंगलवार को रोहतक में भी दिल्ली नंबर की एक कार से एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। चार युवक हिरासत में लिए गए हैं, जो रकम के स्रोत के बारे में कुछ भी नहीं बता पाए। अब दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से की जा रही है ताकि इन पैसों के बीच किसी नेटवर्क या कड़ी का खुलासा हो सके।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...