Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्राचीन शिव मंदिर के महंत की उनके ही चेलों ने की चाकू...

प्राचीन शिव मंदिर के महंत की उनके ही चेलों ने की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश।  सिविल लाइंस के भटावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत मुन्नालाल पुरी (65) की हत्या उनके ही दो चेले परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर और कांति उर्फ बंटी ने शराब और सुल्फे के लिए सौ रुपये नहीं देने पर की थी। दोनों हत्यारोपी महंत की चाकू से हत्या कर भाग गए थे। पुलिस ने 24 घंटे में ही दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी महंत मुन्ना लाल का शव भटावली स्थित प्राचीन शिव मंदिर की यज्ञशाला में एक साइड में पड़े तख्त पर मिला था। महंत की कनपटी और गर्दन पर चाकू से हमला कर हत्या की गई गई थी।

खुलासे के लिए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि सिविल लाइंस के मोरा की मिलक निवासी परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर और कांति उर्फ बंटी महंत के पास अक्सर बैठते थे और यहां सुल्फा व शराब पीते थे। दोनों आरोपी महंत की सेवा करते थे लेकिन घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि बुधवार शाम चार बजे मंदिर परिसर में ही भटावली गांव के चार लोग मौजूद थे। छह बजे सभी चले गए थे। महंत के पास वह दोनों ही रुक गए थे।

इसके बाद बंटी और संजय ने महंत के लिए खिचड़ी बनाई थी। तीनों ने खिचड़ी खाई थी। इसके बाद तीनों ने साथ सुल्फा भी पिया था। फिर दोनों आरोपी महंत से और सुल्फा मांगा लेकिन उन्होंने सुल्फा देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद तीन सौ रुपये मांगे लेकिन महंत ने उन्हें रुपये नहीं दिए। फिर सौ रुपये मांगने लगे लेकिन उन्होंने सौ रुपये देने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने महंत को बिस्तर पर ही दबोच लिया और चाकू से कनपटी व गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी चैनल गेट में हाथ डालकर अंदर से ताला लगाकर भाग गए थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
हत्यारोपी कांति उर्फ बंटी और परम कीर्ति उर्फ संजय डांसर ने बताया कि उन्होंने शाम सात बजे ही महंत की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने अपने घर गए लेकिन रास्ते से ही लौट आए। इसके बाद दोनों शराब की दुकान पर पहुंचे और शराब खरीदी। इसके बाद शराब पीने के बाद दोनों ने जंगल में ही रात बिताई थी।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा और अगवानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह समेत दस सदस्य शामिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...