Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ठग लिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एक युवती 13 जून को थाने में तहरीर दी थी। उसको 25 दिसंबर को उसकी दोस्त शानू के माध्यम से तांत्रिक का मोबाइल नंबर मिला। कॉल कर संपर्क किया तो तांत्रिक ने अपना नाम मो. आकिब उर्फ कबीर बाबा बताया था। तांत्रिक ने फोन पर बात कर दावा किया कि पूजा पाठ कर सारे दुख दूर कर देगा।

इसके एवज में उसे 30 हजार रुपये चाहिए। तांत्रिक ने कहा कि तुमको पूजा में वीडियो कॉल कर बैठना होगा। युवती उसके प्रभाव में आ गई और वीडियो कॉल कर पूजा में बैठ गई। आरोपी ने झांसा देकर उससे कई आपत्तिजनक क्रियाएं कराईं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। युवती का कहना था कि पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी कोतवाली ऊषा मलिक ने नंबरों के आधार पर छानबीन की। रविवार को थाना प्रभारी ने पारकर रोड से आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी मो. आकिब उर्फ कबीर बाबा पुत्र अय्यूब मेरठ जिले के मोहल्ला तिहाई थाना व तहसील मवाना का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। पूछने पर कबीर ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र का काम करता है। पूजा-अर्चना के नाम पर वह उनसे पैसे लेता है। चुपके से वीडियो कॉल पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करके पैसे मांगता है।

युवती से भी उसने 15 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से लिया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...