Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की नर्स की हत्या, तीन महीने...

प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की नर्स की हत्या, तीन महीने बाद हुआ खुलासा 

कानपुर। निवासी नर्स शालिनी तिवारी की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा हो गया है। हत्या उसके हेड कांस्टेबल प्रेमी मनोज कुमार ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर की थी। नर्स को बहाने से एटा ले जाकर गला घोंटकर मार डाला और शव वहीं पर एक सूखे कुएं में फेंक दिया था। इतना ही नहीं गुमराह करने के लिए अपने पुलिसिया दिमाग का इस्तेमाल करते हुए नर्स का मोबाइल और सिम अयोध्या में फिंकवा दिए।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी के ओ ब्लॉक तात्याटोपे नगर निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल है। वह शादीशुदा है। तीन साल पहले उसकी बर्रा थाने में तैनाती थी। उसी दौरान उसकी नजदीकियां बर्रा निवासी निजी अस्पताल में नर्स शालिनी तिवारी से बढ़ गईं थीं। कुछ दिनों बाद शालिनी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इस पर मनोज ने सचेंडी के भीमसेन रामसिंह का पुरवा निवासी साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर शालिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मनोज फरवरी में शालिनी को पैतृक गांव एटा के मोहल्ला गांधीनगर जैथरा ले गया। वहीं पर गमछे से शालिनी की गला कसकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। राहुल के जरिये शालिनी के मोबाइल व सिम अयोध्या में फिंकवा दिए थे। इधर, शालिनी के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

उधर, एटा की जैथरा पुलिस ने 18 फरवरी को शालिनी का शव कुएं से बरामद किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके साथ ही हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, कानपुर की सर्विलांस पुलिस को शालिनी के मोबाइल की लोकेशन भी कानपुर से एटा फिर अयोध्या दिखा रही थी। फिर पुलिस ने सीडीआर के माध्यम से शालिनी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो सबसे ज्यादा बार हेड कांस्टेबल से बात निकली। वहीं, शालिनी के मोबाइल के साथ ही दो अन्य मोबाइल की लोकेशन भी मिली।

इसी आधार पर राहुल को उठाने के बाद पुलिस ने सख्ती की, तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल मनोज को भी पुलिस ने उठाकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि शालिनी अपने परिवार से अलग रहती थी। उसका घर भी कम आना जाना था। काफी दिन तक शालिनी की बातचीत न होने व मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि शालिनी का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन एटा जनपद में मिली। उसके साथ ही दो मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी मिली। बर्रा पुलिस एटा पहुंची तो जानकारी मिली कि जैथरा गांव में 18 फरवरी को एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त कराई, तो मृतका की पहचान शालिनी के रूप में हुई। डीसीपी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने भीमसेन, रामसिंह का पुरवा गांव निवासी राहुल कुमार को हिरासत में लिया, तो उसने सच कबूल कर लिया।
मूलरूप से फतेहपुर जनपद के परसेड़ा गांव निवासी किसान बाबू प्रसाद तिवारी, पत्नी संगीता, बेटी शालिनी व बेटे अमित के साथ वर्ष 2022 से बर्रा थानाक्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। शालिनी कल्याणपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स करने के बाद दामोदरनगर निवासी पप्पू सिंह परिहार के मकान में किराये पर रहने लगी। इसबीच शालिनी के प्रेम संबंध बर्रा थाने में पीआरवी में तैनात दो बच्चों के पिता 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल मनोज कुमार से हो गए थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...