Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पूर्णिया में लव अफेयर बना हत्या की वजह, युवक को साजिश के...

पूर्णिया में लव अफेयर बना हत्या की वजह, युवक को साजिश के तहत उतारा मौत के घाट

परिजनों का आरोप – लड़की के परिवारवालों ने फोन कर साजिश रची और हत्या कर दी

बिहार। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध एक युवक की जान का कारण बन गया। शादीशुदा युवक की कथित तौर पर प्रेमिका के परिजनों ने साजिश रचकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूर्णिया के झौवारी गांव में एक युवक की हत्या ने सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के मजगामा वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद तौफीक (32) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। तौफीक हाल ही में रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था, लेकिन एक लड़की से प्रेम संबंध के चलते वह मुसीबत में फंस गया।

बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने साजिश के तहत उसे चंडीगढ़ से बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि झौवारी वार्ड नंबर 3 निवासी मौकीन और उसके रिश्तेदारों ने तौफीक को यह कहकर बुलाया कि उसे जलालगढ़ थाना जाना है। लेकिन नवगछिया स्टेशन पहुंचते ही उसे निजी वाहन से झौवारी गांव ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

गुरुवार को जब तौफीक के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली, तो उन्होंने तुरंत जलालगढ़ थाना को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।

सदर एसडीपीओ विमलेंदु कुमार गुलशन के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...