Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पति की हैवानियत का शिकार बनी 23 वर्षीय महिला, गला दबाकर पत्नी...

पति की हैवानियत का शिकार बनी 23 वर्षीय महिला, गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बिहार। औरंगाबाद जिले के पोईवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह वारदात उसके दो मासूम बच्चों के सामने हुई। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है, जो संतोष कुमार की पत्नी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब की लत बनी मौत की वजह

गीता कुमारी के भाई विकास कुमार मेहता ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2020 में संतोष कुमार से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ साल बाद संतोष शराब की लत में पड़ गया। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर पत्नी के साथ झगड़ा करता और मारपीट करता था।

गुरुवार को भी वह शराब पीकर घर आया और किसी बात पर गीता से बहस करने लगा। गुस्से में उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उस वक्त घर में उनके तीन साल की बेटी और दो साल का बेटा मौजूद थे, जिन्होंने यह सब अपनी आंखों से देखा।

भाई को तबीयत बिगड़ने की मिली सूचना, पहुंचा तो मिली बहन की लाश

विकास ने बताया कि गुरुवार को जीजा संतोष कुमार का फोन आया कि गीता की तबीयत खराब है। जब वह पोईवां गांव पहुंचा तो गीता मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी और गले पर निशान साफ दिख रहे थे। बच्चों ने बताया कि पापा ने मम्मी से झगड़ा कर गला दबा दिया, जिससे मम्मी मर गईं। विकास ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान के आधार पर आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...