Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर की गला घोट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर की गला घोट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में युवक ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें आरोपी ने उसकी हत्या करने के कारण लिखे हैं। हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। आरोपी के पिता ने थाने जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला कि दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए दोनों लूटपाट और झपटमारी करने लगे। 20 सितंबर को आरोपी जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती की शिनाख्त सलोनी के रूप में जबकि आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 अक्तूबर की शाम 4.20 बजे बादली गांव निवासी दयानंद थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसके बेटे ने घर में एक युवती की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर में घुसते ही पुलिस ने एक युवक को सीढि़यों के पास बैठा देखा।
वहीं, कमरे में युवती मृत पड़ी थी। युवती के गले में चुन्नी बंधी हुई थी। जांच में पता चला कि अर्जुन की दो साल पहले इलाके की रहने वाली सलोनी से मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अर्जुन ने बताया कि दोनों ऐशो आराम से जिंदगी बिताना चाहते थे। इसलिए दोनों ने लूटपाट व झपटमारी शुरू कर दी। अर्जुन के साथ सलोनी ने दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ने इसी साल जनवरी में समयपुर बादली इलाके में लूटपाट की, फिर उसी दिन मौर्या एंक्लेव इलाके में झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े गए।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...