Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP राजस्थान से बिहार चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 18...

राजस्थान से बिहार चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 18 लाख की शराब जब्त — दो तस्कर लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शराब तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हैं। इसी कड़ी में लखनऊ की पीजीआई पुलिस ने बुधवार देर रात राजस्थान से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को जब्त कर लिया। 18 लाख रुपये मूल्य की शराब से लदी पिकअप गाड़ी को डलौना रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा गया।

सूचना पर कार्रवाई, शराब छिपाने के लिए बना रखा था फर्जी कैबिनेट

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोनू बागरिया और सीताराम बागरिया, दोनों जयपुर (राजस्थान) के निवासी हैं। पुलिस को बुधवार रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि डलौना रेलवे क्रॉसिंग के पास किसान पथ की सर्विस लाइन पर एक संदिग्ध पिकअप वैन खड़ी है।

मौके पर पहुंची पीजीआई पुलिस और सर्विलांस टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें कैरट से बने कृत्रिम कैबिनेट मिले, जिनके नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं।

फर्जी नंबर प्लेट, चुनाव में खपाने की थी योजना

पकड़ी गई पिकअप पर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगी थी, ताकि जांच से बचा जा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब बिहार में आगामी चुनाव के दौरान खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसलिए चुनाव के समय शराब तस्करी का ग्राफ तेजी से बढ़ता है।

162 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, जांच जारी

पुलिस ने मौके से 162 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही वाहन और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अब शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके संभावित राजनीतिक कनेक्शन की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किन इलाकों में शराब खपाने की योजना थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...