Friday, September 18, 2026
Home Crime UP बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को ताउम्रकैद की सजा 

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को ताउम्रकैद की सजा 

उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र में तीन वर्ष पहले चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को ताउम्रकैद (शेष प्राकृत जीवन तक) की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये अर्थदंड भी तय किया है। फैसला विशेष पॉक्सो न्यायाधीश सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है। अर्थदंड की राशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह के अनुसार घटना 26 सितंबर 2021 की है। अनुसूचित जाति के वादी मुकदमा की ओर से गोंडा थाने में तहरीर दी गई कि उनकी बेटी घटना वाली शाम छह बजे घर के दरवाजे से गायब हो गई। उस समय वह खुद पैंठ से सब्जी लेने गया था।

जब पत्नी बाहर बच्चों को देखने आई तो तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी गायब थी। काफी खोजने के बाद भी जब बेटी का सुराग नहीं लगा। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। 27 सितंबर की सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर धान के खेत में गड्ढे में भरे पानी में पड़ा मिला। पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, मेडिकल परीक्षण व फॉरेंसिक रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची की पानी में डूबने से दम घुटने से मौत हुई और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने गांव के अनुसूचित जाति के ही विवाहित युवक अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही से बच्ची की घटना के समय पहनी हुई पजामी बरामद की। मामले में दुष्कर्म, हत्या, साक्ष्य छिपाने व पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की गई। न्यायालय में सत्र परीक्षण शुरू हुआ। सत्र परीक्षण के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, मौके के साक्ष्यों व गवाही के आधार पर अर्जुन को दोषी करा दिया गया। जिसके बाद शेष प्राकृत जीवन तक उम्रकैद व अर्थदंड से दंडित किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...