Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand लमगड़ा पुलिस ने 875 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया...

लमगड़ा पुलिस ने 875 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसएसपी के निर्देशों पर जनपद पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है ताकि नशे की तस्करी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके। अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहे के पास जैती रोड पर चरस के साथ आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक गांव में ही चरस बनाकर हल्द्वानी मंडी में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एसएसपी देवेंद्र सिंह पींचा ने थाना-चौकी पुलिस को गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के निर्देशन में मौरनौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने टीम के साथ धौलकड़िया तिराहे के पास गश्त की। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन 150 मीटर दूर पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी ली तो युवक के बैग से 875 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश मेहरा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खांकर लमगड़ा बताया। बताया कि उसने गांव में ही चरस बनाई थी।

चरस को हल्द्वानी मंडी में बेचने की योजना थी। मौके पर पहुंचे सीओ विमल प्रसाद ने आगे की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बरामद चरस की कीमत सत्तासी हजार पाँच सौ रुपये आंकी गई है। यहाँ लमगड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद, कांस्टेबल बिशन सिंह बिष्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...