Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अपराधी फेरी वाले को गोली मारकर हुए फरार, कार्रवाई में जुटी पुलिस 

अपराधी फेरी वाले को गोली मारकर हुए फरार, कार्रवाई में जुटी पुलिस 

बिहार। भोजपुर जिले में अपराधी एक फेरी वाले को गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद युवक को जख्मी हालत में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर पुलिस आरा सदर अस्पताल में घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों ने युवक को दो गोलियां मारी हैं। जानकारी के मुताबिक, जख्मी युवक मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बिचपुरा गांव निवासी राजेंद्र पवार का बेटा सोल्जर पवार (22) है। सोल्जर का पूरा परिवार अब भोजपुर जिले के कोईलवर गांव में रहता है। सोल्जर पवार शहर में घूम-घूम कर रुद्राक्ष की मालाएं बेचता है।

सोल्जर को अपराधियों ने दो गोलिया मारी हैं, एक गोली उसके बाए साइड पंजरी और दूसरी दाहिने हाथ में लगी है। उसके बाद उसे जख्मी हालत में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर घायल सोल्जर पवार ने बताया कि घर का राशन लाने के लिए कोईलवर बाजार गए हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए और गोली चला दी। अंधेरा होने की वजह से नहीं पहचान पाए। उसने बताया कि दो दिन पहले ही एमपी से वह कारोबार करने के लिए भोजपुर आए थे और घूम घूम कर रुद्राक्ष बेचते थे। यहां किसी से दुश्मनी भी नहीं है। उसने बताया कि अपराधी कोईलवर 65वां घाट के पास घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने आरा सदर अस्पताल में पहुंचकर जख्मी युवक और उसके परिजन से जानकारी ली।

वहीं, घटना को लेकर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि युवक का किसी के साथ रास्ते में किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस हर एक पहलू पर नजर रख कर मामले की तहकीकात कर रही है। जख्मी के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...