Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अवैध संबंध का विरोध करने पर की मजदूर की हत्या, जांच में...

अवैध संबंध का विरोध करने पर की मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार रात 48 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी सोनू रावत ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी के सोनू रावत से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात नौ बजे मजदूर की पत्नी अकेली घर लौटी। सवाल-जवाब करने पर दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच सोनू रावत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और पीछे से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात के समय मजदूर की दो नाबालिग बेटियां और बेटा घर पर ही थे। बच्चों ने पिता को बचाने का प्रयास भी किया, पर नाकाम रहे। पत्नी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

एंबुलेंस की मदद से मजदूर को ट्रॉमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। एसीपी रजनीश ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि 15 से 20 दिन पहले मजदूर ने कनकहा चौकी पर पत्नी व सोनू के अवैध संबंध की मौखिक शिकायत की थी। ऐसी चर्चा है कि चौकी में मजदूर ने सोनू से जान का खतरा भी जताया था।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद वारदात न होती। एसीपी का कहना है कि मजदूर की पत्नी ने मारपीट की मौखिक शिकायत की थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही महिला मायके से लौटी थी। उसका कहना है कि पति से झगड़े के दौरान ही सोनू ने पीछे से वार कर दिया और भाग गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...