Friday, September 18, 2026
Home Crime UP मजूदरी के पैसे मांगने पर मजदूर की बेरहमी से हत्या 

मजूदरी के पैसे मांगने पर मजदूर की बेरहमी से हत्या 

उत्तर प्रदेश। इंचौली के साधरणपुर गांव निवासी निवासी इंदु शेखर पुत्र तिरखा सिंह राजमिस्त्री का कार्य करते थे। इंदु शेखर पिछले एक वर्ष से ग्राम धनपुरा निवासी किसान विजयपाल के यहां मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। मकान मलिक विजयपाल पर इंदु शेखर के मजूदरी के ढाई लाख रुपये बकाया होने पर वह लगातार पैसे मांग रहे थे। मंगलवार को विजयपाल बैंक से रुपये निकालकर देने की बात कहकर इंदु शेखर को अपने खेत पर ले गया था। वहां उसने भाई सुंदर और हर्ष के साथ मिलकर इंदु के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। इंदु ने भागने का प्रयास किया तो उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने बाग में जामुन के पेड़ पर रस्से से फंदा लगाकर इंदु की हत्या कर दी।

वहीं, बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संगठन जिला प्रभारी अजय सागर के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य डॉ. विनेश कुमार, रतनपाल जिठौला, प्रमोद, विरेंद्र सिंह, विकास वर्मा, गुडविन, हरकेश, राजेश व परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण परीक्षितगढ़ थाने पहुंच गए। हंगामा करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्यारोपी विजयपाल को मवाना के झुनझुनी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके दो करीबियों को भी हिरासत में लिया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने थाने पहुंचकर हत्यारोपी से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि इंदु के बेटे वंश प्रिय ने विजयपाल, उसके भाई सुंदर और बेटे हर्ष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, शाम को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे शव लेकर डीएम आवास जाने लगे।

मामले की जानकारी पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ थाने पहुंचे और परिजनों को जेल चुंगी पर रोक लिया। परिजनों ने शव परीक्षितगढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।

सीओ ने उनको बताया कि हत्यारोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे भावनपुर थाने में रखा गया है। सीओ इंदु के बेटे वंश और बेटी को लेकर भावनपुर थाने पहुंचे और आरोपी से सामना कराया। एसपी देहात से परिजनों की फोन पर बात कराकर सुरक्षा का आश्वासन दिया। जिसके बाद साढ़े चार बजे परिजन शव लेकर गांव चले गए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...