Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 24 घंटे में खुली खगड़िया की मर्डर मिस्ट्री, पुरानी रंजिश निकली वजह

24 घंटे में खुली खगड़िया की मर्डर मिस्ट्री, पुरानी रंजिश निकली वजह

खगड़िया। बिहार के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम में हुए हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटो में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकार की है।

घटना सोमवार रात की है, जब राजधाम वार्ड संख्या-2 निवासी सुमन कुमार उर्फ लादेन उर्फ टुट्टू को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर महेशखूंट थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया, जिसमें शुभम कुमार, ललित यादव, रामबंद यादव, सौरभ कुमार उर्फ करिया और पांच अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।

पूछताछ में आया सच सामने

एसपी के निर्देश पर डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर ललित यादव और सौरभ उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतक से उनकी पुरानी दुश्मनी थी। मृतक ने पहले एक आरोपी को बकरी चोरी के आरोप में सार्वजनिक रूप से बांधकर पीटा था, जिसको लेकर रंजिश चली आ रही थी।

मृतक भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक सुमन कुमार खुद भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह गांजा तस्करी (अगरतल्ला), चोरी (महेशखूंट) और शराब तस्करी (बांका) के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित यादव पिता स्व. महेन्द्र यादव और सौरभ कुमार उर्फ करिया पिता– स्व. मोहन पटेल के रूप में हुई है। दोनों पटेलनगर, राजधाम के निवासी हैं। इस कार्रवाई में गोगरी अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि सावित्री कुमारी, राजू कुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार निराला और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...