Sunday, June 21, 2026
Home Crime UP महिला पर बुरी नजर रखना किशोर को पढ़ा भारी, ईंट से प्रहार...

महिला पर बुरी नजर रखना किशोर को पढ़ा भारी, ईंट से प्रहार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

आजमगढ़। कप्तानगंज कस्बा के पुरानी बाजार निवासी एक किशोर 10 मार्च को लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत दुर्गीपुर गांव स्थित गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चक्काजाम भी किया। वहीं दो दिनों से हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस बीच मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोर की हत्या एक महिला पर बुरी नजर रखने के चलते हुई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने संजू उर्फ गंजू हत्याकांड का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि कप्तानगंज कस्बा निवासिनी प्रमिला प्रजापति के पुत्र संजू उर्फ गंजू 10 मार्च को बसखारी जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं आया तो मां ने गुमशुदगी दर्ज कराया। इस बीच अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत दुर्गीपुर गांव में एक किशोर का शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी शिनाख्त प्रमिला देवी ने अपने लापता पुत्र के रूप में किया। इसके साथ ही उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कप्तानगंज थाने में गुलशन गुप्ता के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई।

विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी प्रिंस का भी नाम सामने आया। सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुलशन गुप्ता को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, ईंट, मोबाइल आदि पुलिस ने बरामद कर लिया। विवेचना में प्रकाश में आए प्रिंस की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपी गुलशन ने पूछताछ में बताया कि संजू उसका पड़ोसी था। वह पत्नी पर बुरी नजर रखता था। जिसे लेकर उसने कई बार संजू को समझाया भी था। इसके बाद भी वह नहीं मान रहा था।

जिस पर उसने अपने भतीजे प्रिंस से यह बात बताई। प्रिंस ने उसे सलाह दिया कि कहीं एकांत में संजू को ले जाकर उसकी हत्या कर दो। इसके बाद वह संजू को अपने बाइक से बसखारी प्लास्टिक खरीदने के नाम पर ले गया। लोहरा में दोनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद बसखारी के दुर्गीपुर गांव स्थित एक गेहूं के खेत में ले जाकर संजू के सिर व मुंह पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दिया और शव वहीं छोड़ कर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...