Thursday, May 14, 2026
Home Crime India पुणे की 2 महिलाओं को सऊदी अरब में बेचने के आरोप में...

पुणे की 2 महिलाओं को सऊदी अरब में बेचने के आरोप में कर्नाटक का शख्स गिरफ्तार

पुणे। मानव तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुणे पुलिस ने शहर की दो महिलाओं को सऊदी अरब में 4 लाख रुपये में कथित तौर पर ‘बेचने’ के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान एम. फैय्याज ए. याह्या के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु का रहने वाला है, उसे मुंबई के ओशिवारा उपनगर में उसके घर से पकड़ा गया और पुणे ले जाया गया।

जांचकर्ता मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन के अधिकारी पीएसआई युवराज शिंदे ने बताया, हमने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे पुणे की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 28 साल के याहया के अलावा, उसके पांच सहयोगी — अब्दुल हामिद शेख, हकीम और तीन महिलाएं नसरीन, रहीम और शमीमा अभी भी फरार हैं। युवराज शिंदे ने कहा कि पुलिस टीमों ने उनके दफ्तर ए.ए. एंटरप्राइजेज की भी जांच की है, जो दक्षिण मुंबई के माहिम में स्थित नौकरियों के लिए ‘भर्ती’ करने वाली कंपनी है।

मामले की जानकारी देते हुए शिंदे ने कहा कि याह्या और उसके साथियों ने अलग-अलग शहरों की गरीब महिलाओं को सऊदी अरब में संपन्न परिवारों में 35,000 रुपये प्रति माह के मासिक वेतन पर घरेलू नौकरानी के रूप में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों पीडि़ता पुणे के मार्केटयार्ड इलाके के अंबेडकर नगर से हैं। दोनों पर्यटक वीजा पर वहां पहुंचे और काम करना शुरू किया, तो उन्हें वादे से बहुत कम वेतन मिला और कथित तौर पर उनके नियोक्ताओं ने उन्हें कई तरह की यातनाएं दी।

परेशान महिलाओं ने शिकायत करने के लिए स्थानीय (सऊदी अरब) एजेंटों से संपर्क किया, लेकिन इसके बजाय उन्होंने मांग की कि महिलाएं भारत जाने से पहले प्रत्येक को 4 लाख रुपये दें। शिंदे ने कहा, स्थानीय संपर्कों ने दोनों को बताया कि याह्या और अन्य लोगों ने उन्हें 4-4 लाख रुपये में बेच दिया है और जब तक उनके पैसे वापस नहीं किए जाते, उन्हें भारत लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी तरह, महिलाएं पुणे लौटने में कामयाब रहीं और सोमवार को मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन और सामाजिक सुरक्षा सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वे हरकत में आए।

पुलिस इस रैकेट की गुत्थी सुलझा रही है और पता लगा रही है कि इसी तरह और कितनी भोली-भाली महिलाओं को मानव-तस्करी गिरोह ने फंसाया है। गुलाम के रूप में किसी व्यक्ति को खरीदने या बेचने, जबरन वसूली, धोखाधड़ी आदि से संबंधित आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...