Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश...

छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, ऑडियो में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

नई दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को उस समय अप्रत्याशित मोड़ आ गया जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत ने स्वयं को आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से अलग कर लिया। अब यह मामला जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा गया है, जो इसे किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपेंगे। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और अगली सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है।

चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी शिक्षण संस्थान की 17 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार किया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

बाबा का लग्जरी लाइफस्टाइल और छात्राओं को फाइव स्टार होटल बुलाने के आरोप

जांच में पता चला है कि आरोपी बाबा अकसर छात्राओं को फाइव स्टार होटलों में बुलाता था, जहां उनके लिए कमरे और डिनर की व्यवस्था की जाती थी। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में संस्थान की महिला अधिकारी (जिन्हें “डीन” कहा जा रहा है) छात्राओं को फोन पर यह कहती सुनाई दे रही हैं कि उन्हें होटल जाना होगा, जहां बाबा उनका इंतज़ार कर रहे हैं।

रिकॉर्डिंग में महिला अधिकारी छात्राओं से कहती हैं कि स्वामीजी ने उनके लिए रूम बुक किया है और उन्हें वहीं डिनर करके रात वहीं रुकना होगा। छात्राएं मना करती हैं, तो उन्हें धमकी दी जाती है कि अगर वे नहीं आईं, तो रूम बुकिंग रद्द कर दी जाएगी और अगली बार ठहरने की व्यवस्था उन्हें खुद करनी होगी।

पीड़ितों की बीमारी पर भी संदेह

एक अन्य ऑडियो में जब छात्राएं शारीरिक अस्वस्थता का हवाला देकर होटल जाने से मना करती हैं, तो अधिकारी उन्हें “बहानेबाज” कहती हैं। छात्राएं बार-बार अपनी तबीयत खराब होने की बात दोहराती हैं और यहां तक कहती हैं कि वे सबूत भी भेज सकती हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें डांटते हुए कहती हैं कि वे सिर्फ स्वामीजी से मिलने से बचना चाहती हैं।

बाबा को जेल में विशेष सुविधाएं मिलीं

इससे पहले बुधवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने चैतन्यानंद की उस याचिका को मंजूरी दी थी जिसमें उन्होंने प्याज-लहसुन रहित भोजन, चश्मा और दवाइयों की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...