Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi फर्जी सीएम लेटर से ठगी करने वाला झज्जर का सोनू गिरफ्तार

फर्जी सीएम लेटर से ठगी करने वाला झज्जर का सोनू गिरफ्तार

दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने गरीब मरीजों की मदद के नाम पर सरकारी सिस्टम को धोखा देने की साजिश रच रखी थी। आरोपी झज्जर निवासी सोनू खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा बताकर निजी अस्पतालों को फर्जी आदेश भेजता था और लोगों से मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर हजारों रुपये ऐंठ रहा था।

कैसे रची ठगी की साजिश

पुलिस के अनुसार, सोनू को कुछ महीने पहले एमसीडी में माली के रूप में काम करते हुए सीएम कार्यालय का एक पुराना पत्र मिला था। इसी से उसे फर्जीवाड़े का आइडिया आया। उसने असली पत्र की कॉपियां तैयार कराई और उन्हीं के आधार पर निजी अस्पतालों को नकली आदेश भेजने शुरू कर दिए।

वह अस्पतालों के बाहर इलाज के लिए परेशान गरीब मरीजों को बहला-फुसलाकर कहता कि वह सीएम कार्यालय से ‘ईडब्ल्यूएस कोटे’ में उनका मुफ्त इलाज करवा देगा। इसके बदले वह प्रत्येक मरीज से करीब पाँच हजार रुपये वसूलता था।

कैसे खुली पोल

मामला तब खुला जब एक निजी अस्पताल को “सीएम कार्यालय” से आए पत्र पर शक हुआ। पत्र में कई टाइपिंग और स्पेलिंग की गलतियाँ थीं, साथ ही हस्ताक्षर भी संदिग्ध लगे। अस्पताल की ओर से इस बारे में ईमेल भेजा गया, जिसके बाद सीएम कार्यालय ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

जांच में पता चला कि पत्र में जिस मरीज का जिक्र था, उसका नाम श्याम शंकर है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पत्र उसकी पत्नी को सोनू नाम के व्यक्ति ने दिया था।

तकनीकी साक्ष्य और गिरफ्तारी

फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालने पर पता चला कि मोबाइल नंबर सोनू के नाम पर दर्ज है और लोकेशन करोल बाग स्थित एमसीडी कार्यालय की आ रही है। 29 अक्टूबर को पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन आरोपी नहीं मिला। दफ्तर से पुलिस को उसका बैग और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक मिली।

अगले दिन, यानी 30 अक्टूबर को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सोनू को टैगोर गार्डन स्थित डबल स्टोरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ईडब्ल्यूएस कोटे की असल व्यवस्था

गौरतलब है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे के तहत निजी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त या रियायती दर पर इलाज की सुविधा दी जाती है। अस्पतालों को बाद में इसका भुगतान सरकार की ओर से किया जाता है। सोनू ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर लोगों को भ्रमित किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अब तक कई लोगों से इस तरह ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...