Friday, September 18, 2026
Home Crime India तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और सराफा कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। इंदौर के एक ज्वेलरी कारोबारी को आभूषणों का बड़ा ऑर्डर देने के नाम पर बुलाकर आरोपियों ने होटल में बंधक बनाकर करीब 4 करोड़ रुपये के सोने के जेवर लूट लिए।

पीड़ित कारोबारी सोमेन्द्र सोनी, जो इंदौर के सराफा बाजार में ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि उन्हें एक युवक ने फोन कर बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों का ऑर्डर दिया था। भरोसा करते हुए वे अपने भाई के साथ तय तारीख पर जेवर लेकर छिंदवाड़ा पहुंचे।

यहां आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर तामिया चलने के लिए कहा। तामिया पहुंचने के बाद उन्हें एक होटल में ले जाया गया, जहां पहले से ही साजिश के तहत आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। इसके बाद उनके पास मौजूद सोने के जेवरों से भरा बैग छीन लिया गया।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़ित अपने भाई तक पहुंचे और दोनों तुरंत इंदौर लौट गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

चूंकि घटना तामिया क्षेत्र में हुई थी, इसलिए केस संबंधित जिले की पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही कॉल डिटेल और होटल से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।

इस घटना के बाद सराफा व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...