Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP सुल्तानपुर रोड प्रोजेक्ट में निवेशकों से धोखा, 12 लोग बने ठगी का...

सुल्तानपुर रोड प्रोजेक्ट में निवेशकों से धोखा, 12 लोग बने ठगी का शिकार

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में एक बड़े रियल एस्टेट फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सुधीर सिंह पर 12 निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। सुल्तानपुर रोड पर प्लॉट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये वसूलने और फिर वादे के अनुसार रजिस्ट्री न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने गोसाईंगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

गाजीपुर के भवरपुर निवासी दिवाकर नाथ राय ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में प्लॉट खरीदने के लिए हजरतगंज स्थित कंपनी कार्यालय से संपर्क किया था। बातचीत में प्लॉट की कीमत 6.56 लाख रुपये बताई गई और उन्होंने एडवांस में 1.64 लाख रुपये चेक से जमा किए। कंपनी ने 30 माह में रजिस्ट्री कराने का वादा किया था, जिसके चलते उन्होंने कुल 2.93 लाख रुपये जमा किए।

निर्धारित समय बीतने के बाद जब दिवाकर ने संपर्क किया तो सुधीर सिंह ने टालमटोल शुरू कर दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

अन्य पीड़ितों में गाजीपुर के पीयूष राय (57 लाख), मुक्तेश्वर राय (55 लाख), मनोज चौरसिया (49.57 लाख), मऊ के संदीप कुमार राय, बलिया के अवनीश कुमार राय (5.70 लाख), बिहार के पवन कुमार (2.81 लाख), राजेश कुमार राय व उनकी पत्नी श्वेता राय (5 लाख), उदय प्रकाश यादव (3.50 लाख), अंजू चौरसिया (47.28 लाख) और हनुमान सिंह यादव (55.45 लाख) शामिल हैं।

पीड़ितों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढ़वाल से शिकायत की, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...