Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi कक्षा 10 छात्र की आत्महत्या मामले में जांच तेज, अभिभावकों का स्कूल...

कक्षा 10 छात्र की आत्महत्या मामले में जांच तेज, अभिभावकों का स्कूल पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा

दिल्ली- दिल्ली में एक निजी स्कूल के कक्षा 10 के छात्र की आत्महत्या के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। पुलिस ने घटना की तफ्तीश तेज करते हुए शुक्रवार को छात्र की कक्षा में पढ़ने वाले चार साथियों के बयान दर्ज किए। साथ ही स्कूल प्रशासन से उस दिन के सीसीटीवी फुटेज तुरंत सौंपने को कहा गया है। पुलिस ने राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी अपने कब्जे में ले ली है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्लेटफॉर्म पर छात्र का व्यवहार कैसा था।

दिल दहला देने वाली यह घटना 18 नवंबर को सामने आई थी, जब छात्र ने मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से छलांग लगाकर जान दे दी थी। उसके पास से मिले नोट में कुछ शिक्षकों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप था। इसी आधार पर परिजनों ने स्कूल के चार शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सहपाठियों से स्कूल में छात्र के प्रति व्यवहार और ड्रामा क्लास में हुई कथित बदसलूकी के बारे में विस्तृत जानकारी ली है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उन शिक्षकों से भी पूछताछ की तैयारी में है, जिनका नाम परिवार ने आरोपों में लिया है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, जांच टीम हर संभव सबूत जुटा रही है और अगले चरण में शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी।

दूसरी ओर, शिक्षा विभाग पहले ही एक उच्च स्तरीय जांच समिति बना चुका है, जो अपनी विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा निदेशक वेदिता रेड्डी को सौंपेगी। समिति को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भविष्य में ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए सुझाव और सुधारात्मक उपाय सुझाए।

घटना के बाद अभिभावकों और परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन स्कूल के बाहर प्रदर्शन हुआ, जिसमें सभी ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और मोमबत्तियाँ लिए छात्र के लिए न्याय की मांग उठाई। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी शनिवार शाम महाराष्ट्र सदन के बाहर कैंडल मार्च की घोषणा की है।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया और केवल शिक्षकों को निलंबित करके औपचारिकता निभाई। उनका कहना है कि छात्र लंबे समय से तनाव में था, लेकिन स्कूल ने उसकी मदद करने की बजाय शिकायतों को दरकिनार कर दिया।

दूसरी ओर, जयपुर में नौ साल की छात्रा की आत्महत्या के मामले के बाद सीबीएसई ने वहां के निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिससे छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर फिर चिंता बढ़ गई है।

घटना पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य मानकों को मजबूती से लागू किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। सरकार स्कूलों को मेंटल हेल्थ फ्रेमवर्क लागू करने में हर संभव सहायता देगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...