Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India लाखों की चोरी में अंदरूनी साजिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

लाखों की चोरी में अंदरूनी साजिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहरसा हैंडलूम चोरी का खुलासा, दुकान के पूर्व-वर्तमान कर्मचारी निकले आरोपी

सहरसा। सहरसा जिले में हैंडलूम दुकान से हुई लाखों रुपये की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले के खुलासे के बाद यह सामने आया है कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में दुकान के ही पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

बुधवार शाम साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

10 वर्षों से दुकान में काम कर रहा था मुख्य आरोपी

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार उर्फ सोनू कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से उसी हैंडलूम दुकान में कार्यरत था। दूसरा आरोपी बाबुल कुमार भी दुकान से जुड़ा रहा है। दोनों ने एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी सहरसा सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

चोरी की रकम से खरीदा गया आईफोन भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई रकम में से 1 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी के पैसों से खरीदा गया एक महंगा आईफोन भी जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस सफल उद्भेदन में सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, एसआई धनेश्वर प्रसाद सिंह, सनोज वर्मा, बालेश्वर कुमार और प्रियंका कुमारी चौहान सहित जिला सूचना इकाई (DIU) की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...