उत्तर प्रदेश। आगरा में डॉक्टर बहू की चाहत में पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। दूसरी शादी कर ली। जानकारी पर विरोध किया, तो नौकरानी की तरह घर में रहने को बोल दिया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। मामले में ताजगंज पुलिस ने आठ लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले के अनुसार शमशाबाद रोड निवासी रामलखन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता के पति सहित 7 लोगों को नामजद किया है। 2013 में गौरीलता की शादी इटावा के अशोक नगर निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। पति व अन्य ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं हुए।
अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर उत्पीड़न करते। समझाने पर कहने लगे की हमें तो अपने हॉस्पीटल के लिए डॉक्टर बहु चाहिए थी। तुम तो हमारे लिए सिर्फ काम वाली हो। मायके वालों ने जो शादी में गहने दिए थे वह छीन छीन लिए। पति ने मारपीट की। दिसंबर 2017 में गौरीलता के पिता ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नेपाल के लुंबनी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन भी करा दिया। इसके बाद धोखे से मई 2023 बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्य आंकलन कर कार्रवाई में जुटी है।







