Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP मुरादाबाद में प्रेम प्रसंग बना दोहरे हत्याकांड की वजह, युवक-युवती की पीट-पीटकर...

मुरादाबाद में प्रेम प्रसंग बना दोहरे हत्याकांड की वजह, युवक-युवती की पीट-पीटकर हत्या

मुरादाबाद – जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सामने आए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। उमरी सब्जीपुर गांव में एक युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर सबूत मिटाने के लिए दोनों के शवों को बोरी में भरकर नदी किनारे जमीन में दबा दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक अरमान और युवती काजल के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। रविवार रात अरमान अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां युवती के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से में परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। दोनों के शवों को बोरी में बंद कर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले जाकर गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की।

मामले का खुलासा तब हुआ जब अरमान के पिता ने थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पड़ोस के एक परिवार पर शक जताया। पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान युवती के पिता और भाइयों से सख्ती से सवाल किए गए, जिसके बाद पूरी वारदात सामने आ गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने खुद को शक से दूर रखने के लिए हत्या के बाद थाने जाकर काजल की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि अरमान उसे कहीं ले गया है। उनका उद्देश्य था कि पुलिस की जांच दूसरी दिशा में भटक जाए।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवती के भाइयों ने दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना की गंभीरता और दोनों समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उमरी सब्जीपुर में पुलिस और पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। लखनऊ-दिल्ली बाइपास से सटे इस इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

बताया गया है कि अरमान पेशे से टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता था, जबकि काजल ने हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी कर एक निजी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। वारदात की रात आसपास के लोगों ने शोर सुना था, लेकिन ठंड और गलतफहमी के कारण किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

यह मामला अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक तनाव, पारिवारिक असहिष्णुता और कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...