ससुराल पक्ष के पांच लोगो पर दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज
उत्तर प्रदेश। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गर्भवती विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कड़ा धाम पुलिस से की लेकिन सुनवाई न होने पर विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर कडा धाम पुलिस ने विवाहिता के ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ , मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कजियाना की रहने वाली नेहा बानो पुत्री नियाज अहमद की शादी छ: वर्ष पहले मोहल्ले के मो आफताब उर्फ शनि पुत्र अनवर बेग के साथ हुई थी । नेहा बानो का आरोप है की उसके ससुराल के लोग बाइक की मांग करते हुए आएदिन प्रताडि़त कर धमकी देते है । नेहा बानो पांच माह से गर्भवती है ।
पीडि़ता का कहना है की तीन दिन पहले ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे जिसकी सूचना नेहा ने परिजनो को दी तो ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ भी मारपीट पर अमादा हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद कड़ा धाम पुलिस ने महताब , अंसार , गुड्डू , नीलो बेगम व सास अमीना बेगम के विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ , मारपीट आदि का केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







