Friday, September 18, 2026
Home Crime India करनाल में आरोपियों ने कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

करनाल में आरोपियों ने कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

पाकिस्तानी नंबर से आया धमकी भरा मैसेज, परिवार की तस्वीरें भी भेजीं

हरियाणा। करनाल के सेक्टर-13 निवासी कारोबारी पुरषोतम बंसल से पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। संदेश में उनके परिवार की तस्वीरें भी भेजी गईं और बेटे को निशाने पर बताया गया। जिस नंबर से मैसेज आया, उसकी डीपी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य व्यक्ति की फोटो लगी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसपी को दी शिकायत में बंसल ने बताया कि 8 अगस्त को वे चंडीगढ़ से लौट रहे थे। उसी दौरान सुबह 11:18 बजे पाकिस्तानी कंट्री कोड (+92) से उनके मोबाइल पर मैसेज आया। आरोपी ने दो करोड़ रुपये की मांग करते हुए जानमाल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। संदेश में उनके बेटे सहित अन्य परिजनों की तस्वीरें भी भेजी गईं।

पीड़ित ने तुरंत संदिग्ध नंबर को ब्लॉक कर दिया और धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए। उनका कहना है कि फैक्ट्री और व्यापार के चलते परिवार का बाहर आना-जाना लगा रहता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

करनाल में बढ़ रहे रंगदारी के मामले
पिछले 16 महीनों में जिले में रंगदारी और फायरिंग की 15 वारदातें सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने स्थानीय स्तर के 31 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन वारदातों के पीछे नामजद गैंगस्टरों तक अब तक नहीं पहुंचा जा सका है। लॉरेंस बिश्नोई, भानू राणा, काला राणा, बंबीहा, दिलेर कोटिया, गोल्डी बराड़ और कौशल चौधरी जैसे गैंगस्टरों के नाम इन मामलों में सामने आ चुके हैं।

2025 में अब तक दर्ज प्रमुख घटनाएं

5 जनवरी : काका राणा गैंग ने राज ज्वेलर्स मालिक के घर फायरिंग कर 1 करोड़ की रंगदारी मांगी।

7 जनवरी : काका राणा गैंग ने जेएमडी शोरूम पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी।

2 जून : भानू राणा व भाऊ गैंग के शूटरों ने नागपाल मोबाइल शोरूम के बाहर फायरिंग की और पैसे की मांग की।

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। पीड़ित से सबूत ले लिए गए हैं और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...