Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोडीन कफ सिरप तस्करी के दो...

लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कोडीन कफ सिरप तस्करी के दो तस्कर गिरफ्तार

फर्जी फर्मों के सहारे नशीली दवाओं की सप्लाई, गिरोह का नेटवर्क यूपी से बंगाल तक फैला

लखनऊ। लखनऊ में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को आलमबाग के मवैया रोड स्थित टेड़ी पुलिया तिराहे पर दबिश देकर एसटीएफ ने लंबे समय से फरार चल रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी फर्जी फर्मों के सहारे कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़े पैमाने पर सप्लाई करने वाले नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

एसटीएफ टीम ने अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया, जो फेन्सेडिल व अन्य कोडीन आधारित दवाओं की अवैध सप्लाई में सक्रिय थे। जांच में सामने आया कि गिरोह कई बोगस कंपनियों के नाम पर दवाओं की खरीद-बिक्री का कागज़ी रिकॉर्ड तैयार करता था और असल में बड़ी मात्रा में फेन्सेडिल को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक पहुंचाया जाता था।

गिरफ्तार दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि माल की ढुलाई ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की जाती थी। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सहयोगियों और सप्लायरों की पहचान में जुटी है।

कोडीन आवंटन की जांच शुरू, फार्मा कंपनियों पर भी निगरानी

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने उत्तर प्रदेश में नशीली दवाओं के कारोबार की जड़ों को तलाशने के लिए बड़े स्तर पर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय ने ग्वालियर कार्यालय को पत्र भेजकर उन फार्मा कंपनियों का पूरा ब्योरा मांगा है जिन्हें कोडीन का आवंटन किया गया था।

सीबीएन पिछले कुछ वर्षों में पकड़े गए मामलों की फाइलें खंगाल रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन व्यापारियों और सप्लायरों की भूमिका संदिग्ध रही है।

बीते जुलाई में सीबीएन ने अमीनाबाद के एक बड़े गोदाम में छापा मारकर 20 लाख से अधिक नशीली गोलियां और 5700 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया था। बरामद दवाओं में अल्प्राजोलाम, ट्रामाडॉल और क्लोनाजेपाम की भारी मात्रा शामिल थी, जो तस्करी नेटवर्क की व्यापकता को दर्शाती है।

एफएसडीए की जांच में 12 मुख्य चेहरे सामने आए

एफएसडीए की अलग जांच में पूरे सिंडिकेट से जुड़े 12 महत्वपूर्ण नामों का खुलासा हुआ है। इनमें सहारनपुर के विभोर राणा, विशाल राणा, विशाल उपाध्याय; गाजियाबाद के सौरभ त्यागी और शादाब; लखनऊ के अभिषेक शर्मा व मनोहर जायसवाल; वाराणसी के भोला और शुभम जायसवाल; आकाश पाठक; कानपुर के विनोद अग्रवाल और पप्पन यादव शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इन सभी पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...