Friday, September 18, 2026
Home Crime India बेगूसराय में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त...

बेगूसराय में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय- बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुलिस और STF ने संयुक्त अभियान चलाकर एक मिनी हथियार निर्माण केंद्र का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान एक अपराधी को मुठभेड़ में काबू कर लिया गया, जबकि उसके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, मैगजीन, नकदी, गहने और वाहन बरामद किए हैं।

एसपी मनीष कुमार के अनुसार, STF आर्म्स सेल को सूचना मिली थी कि शालिग्रामी गांव में अमित कुमार गुप्ता के घर पर अपराधियों का गिरोह हथियारों की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सशस्त्र बल और STF की टीम ने गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवदत्त राय नामी अपराधी घायल होकर पकड़ा गया। उसके पास से एक देशी कारबाइन और दो जिंदा गोलियां जब्त की गईं। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शिवदत्त राय ने पूछताछ में बताया कि उसके साथी अमित कुमार गुप्ता, नवनीत कुमार, सोनू कुमार और तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। उसकी बताई जगहों पर तलाशी के दौरान अमित कुमार गुप्ता के घर में संचालित मिनी गन फैक्टरी का खुलासा हुआ। यहाँ से पुलिस ने एक कारबाइन, सात पिस्टल, एक अधबनी रिवॉल्वर, दो कारतूस, सात मैगजीन, 21 अधनिर्मित मैगजीन, 3.70 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी जैसा आभूषण, दो मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और 94 लीटर कोडीन सिरप बरामद किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। मोबाइल एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की तकनीकी जाँच कर आवश्यक सबूत एकत्र किए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी शिवदत्त राय के खिलाफ तेघड़ा थाना क्षेत्र में हत्या और अवैध हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...