Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP पति की गला कसकर की हत्या, तो पत्नी पर फावड़े से वारकर...

पति की गला कसकर की हत्या, तो पत्नी पर फावड़े से वारकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में मंगलवार रात दंपती की हत्या की गई थी। पहले पति संतोष सिंह की लोअर के नाड़े से गला कसकर हत्या की गई। उसके बाद पत्नी आरती को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। दंपती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, हत्या में तीन से चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। डीसीपी वरुणा जोन ने तीन टीमें हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं। संपत्ति और पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। रात में दोनों के परिजन शव को अलग-अलग अंत्येष्टि के लिए ले गए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस की एक टीम अंबेडकर नगर में संतोष के परिजनों, रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। दूसरी टीम आरती के परिजनों, रिश्तेदारों और तीसरी टीम आसपास के गांव में तफ्तीश कर रही है। संपत्ति, पारिवारिक और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर मामले की तफ्तीश की जा रही है। मंगलवार को दंपती की मौत के मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है।

मंगलवार भोर में कमरे से जलने की बदबू आने पर आरती के कमरे में पिता बाबूलाल गए तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और अन्य सामान अधजले थे। कमरे में एक खून लगा फावड़ा और आरती के बाएं शरीर पर चोट के निशान, मुंह से खून निकल रहा था। जबकि संतोष लापता था। ग्रामीणों की खोजबीन में कमरे से डेढ़ किमी दूर पिच रोड पर दामाद संतोष का शव पड़ा था। संतोष के गले में लोअर की रस्सी बंधी हुई थी और कान से खून निकल रहा था।अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बदलही दक्षिण पोस्ट निवासी संतोष सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (45) की पहली शादी 1996 में तारा देवी के साथ हुई थी। संतोष के तीन पुत्र अजय सिंह, अमर सिंह, विपिन सिंह हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोष पांच माह घर पर रहने के बाद सोमवार को बस से चोलापुर आया था।

संतोष का घर से अच्छा संबंध है, घर में खर्च भी देता था। उसका घर आना जाना लगा रहता था। परिजनों ने बताया की संतोष के घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आरती उर्फ रूपकली निवासी नसीरपुर थाना जैतपुर अंबेडकर नगर ने 2007 में संतोष से प्रेम विवाह किया था। उस दौरान आरती ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी। थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे ने बताया कि ससुर की तहरीर पर मृतक संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर, आरती के पिता बाबूलाल ने पति संतोष के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। ससुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने संतोष और आरती की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...