गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर इलाके में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हो गया। पति ने पत्नी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। बचाव में आए बच्चे भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव फजलगढ़ में मंगलवार सुबह 15 हजार रुपये को लेकर चल रहे विवाद में पति धर्मवीर ने तलवार से वार कर पत्नी सुंदरी (52) की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों पर भी आरोपी ने हमले की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी धर्मवीर जाटव गांव में सब्जी बेचता है। बताया गया कि धर्मवीर नशे का आदी है। धर्मवीर की पत्नी ने घरेलू काम के लिए एक सहायता समूह से कुछ दिन पहले 50 हजार रुपये लोन लिया था। सुंदरी ने 35 हजार रुपये घर की मरम्मत में खर्च कर दिए। 15 हजार रुपये बचे थे। धर्मवीर 15 हजार रुपये मांग रहा था, पत्नी सुंदरी ने उसे रकम देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर एक बार फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।







