Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी और दो बेटियों की...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। कासगंज जिले में 18 दिन पहले मिले एक महिला के शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या पति ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। वारदात के अगले दिन आरोपियों ने महिला की दो मासूम बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अलग-अलग जगह फेंक दिए। पुलिस ने बेटियों के शव भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार, महिला के आभूषण और अन्य सामान्य बरामद कर लिए हैं।

महिला का शव 19 नवंबर को थाना ढोलना क्षेत्र के मारूपपुर रोड के किनारे मिला था। 5 दिसंबर को महिला के शव की शिनाख्त मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की आदर्शनगर कॉलोनी की रहने वाली बबिता (35) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद बबीता के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। थाना ढोलना पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी थीं। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के पति अभिषेक निवासी नई बस्ती सहावर और उसकी प्रेमिका मुस्कान निवासी शांतापुरी कॉलोनी, कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि अवैध संबंध के कारण पत्नी बबीता से आए दिन उसका विवाद होता था इसलिए उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत 18 नवंबर की रात बबीता को अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान कार से घुमाने के बहाने ले गए और सुनसान जगह पर चाकू व ईंट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने शव ले जाकर मारूपपुर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। बबीता की हत्या के बाद अभिषेक ने बच्चियों की हत्या की योजना बनाई क्योंकि उसे इस बात का डर था कि बच्चियां मामले का भंडाफोड़ कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...