लखनऊ: राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र स्थित जंबूर खाना निवासी राशिदा बानो (30) को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति इस्लाम के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार शाम की है और मामला घरेलू विवाद के चलते हुए कहासुनी का बताया जा रहा है।
इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई राशिदा की तहरीर के आधार पर की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी इस्लाम ने उस पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उसकी पीठ को छूते हुए निकल गई। फिलहाल राशिदा की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, राशिदा ने यह भी आरोप लगाया है कि इस्लाम ने उससे पहली शादी की बात छिपाकर निकाह किया था। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।







