Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP चौबेपुर हत्याकांड में हाईकोर्ट की सख्ती, विधायक सुशील सिंह को नोटिस जारी...

चौबेपुर हत्याकांड में हाईकोर्ट की सख्ती, विधायक सुशील सिंह को नोटिस जारी किया

हत्या के आरोपियों में से एक ने विधायक से संबंध की बात कबूली थी, पुलिस पर पक्षपातपूर्ण जांच का आरोप

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुए राम बिहारी चौबे हत्याकांड से जुड़ी एक निगरानी याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकल पीठ ने यह आदेश याची अमरनाथ चौबे की याचिका पर पारित किया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की है और सभी पक्षों को उस समय तक जवाब और प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याचिका में कहा गया है कि 4 दिसंबर 2015 को याची अमरनाथ चौबे के पिता राम बिहारी चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को लेकर याची के भाई अभयनाथ चौबे ने चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने नागेन्द्र उर्फ राजू, अजय सिंह उर्फ अजय मरदह और सनी सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त नागेन्द्र ने अपने बयान में स्वीकार किया कि उसने अजय सिंह के कहने पर हत्या को अंजाम दिया।

याची की ओर से आरोप लगाया गया है कि अजय सिंह, विधायक सुशील सिंह के निकट संपर्क में था, और इस वजह से पुलिस ने शुरू में विधायक के खिलाफ जांच तो शुरू की, लेकिन उनकी राजनीतिक स्थिति और सत्ता पक्ष से नजदीकी के कारण निष्पक्ष जांच नहीं हो सकी। यही कारण था कि याची ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी।

हाईकोर्ट ने उस याचिका का निस्तारण करते हुए प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि वह मुख्य सचिव की निगरानी में सीओ स्तर के अधिकारी से स्वतंत्र जांच कराए। इस आदेश के बावजूद याची संतुष्ट नहीं हुआ और सर्वोच्च न्यायालय में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को जांच का जिम्मा सौंपा और उनसे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

जांच के बाद रिपोर्ट वाराणसी की ट्रायल कोर्ट में प्रस्तुत की गई, जहां अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा चल रहा है। याची ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट से विधायक सुशील सिंह को भी अभियुक्त के रूप में तलब करने की मांग की, परंतु ट्रायल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद याची ने निगरानी याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर अब कोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी किया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...