Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान से दोस्ती कर युवती को फंसाया, एक...

सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान से दोस्ती कर युवती को फंसाया, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश – जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से एक सोशल मीडिया धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने फेसबुक पर फर्जी नाम से एक युवती से दोस्ती की, फिर उससे नजदीकियां बढ़ाकर एक साल तक शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग करता रहा।

मामला तब सामने आया जब 4 सितंबर को युवती के परिजनों ने उसे रेस्टोरेंट में युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में उसे जेल भेज दिया।

फेसबुक पर ‘आकाश’ बनकर किया संपर्क, असली नाम निकला आलम उर्फ गुड्डू

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की सोशल मीडिया पर ‘आकाश’ नाम के प्रोफाइल से दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि युवक का असली नाम आलम उर्फ गुड्डू है और वह बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 48, बैरियर नंबर दो का निवासी है।

युवक लगातार एक साल तक पीलीभीत आता रहा और युवती को कई बार शहर के अलग-अलग स्थानों, खासकर एक रेस्टोरेंट में बुलाता रहा।

रेस्टोरेंट में पकड़ा गया, पुलिस और स्थानीय संगठन ने की कार्रवाई

4 सितंबर को युवती घर से कंप्यूटर कोर्स का बहाना बनाकर निकली थी लेकिन देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नेहरू पार्क के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में वह युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाई गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एक स्थानीय सामाजिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने लाकर पूछताछ की।

युवती का आरोप: बनाए थे आपत्तिजनक वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल

पुलिस पूछताछ में युवती, जो कि स्नातक की छात्रा है, ने बताया कि युवक पहले से ही कई बार उसका शारीरिक शोषण कर चुका है। उसने चुपके से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे और पिछले एक साल से इन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल करता आ रहा था।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...