Friday, September 18, 2026
Home Crime UP हर्रैया पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

हर्रैया पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

बस्ती: हर्रैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकड़ा निवासी सुहेल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार सुबह करीब पांच बजे महूघाट इलाके से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वह जमानत के सिलसिले में बस्ती आ रहा था, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

हर्रैया थाना पुलिस के अनुसार, सुहेल के खिलाफ थाने में उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाने में भी उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस लंबे समय से इनामी तस्कर की तलाश में जुटी थी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बस्ती क्षेत्र में पशु तस्करी का एक नेटवर्क खड़ा कर रखा था और कई पशु चोरी की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई पशु तस्करों के नाम उजागर किए हैं, जो वर्तमान में पूर्वांचल के बस्ती और गोरखपुर मंडल में सक्रिय हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अब अन्य तस्करों की तलाश में दबिश देने की तैयारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बड़े पशु तस्करी गिरोह का खुलासा हो सकता है। हर्रैया थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...