Tuesday, July 14, 2026
Home Crime India दादा ने 14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दादा ने 14 साल की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में रिश्ते में लगने वाले दादा ने 14 साल की किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी दादा किशोरी को अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या के लिए लेकर आया था। अब किशोरी तीन माह की गर्भवती हुई तो उसने इस बारे में अपने मां को बताया। मां ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी पिछले लगभग छह माह से बीमार रहती थी। उसके दादा का चचेरा भाई राजेश पानीपत में कलंदर पीर क्षेत्र के किराये के कमरे पर रहता है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में राजेश किशोरी के घर गया था। यहां आकर राजेश ने कहा कि किशोरी पर प्रेम का साया है। इसलिए वह बीमार रहती है। वह तांत्रिक विद्या का ज्ञाता है। वह उसे ठीक कर देगा।

इसके लिए वह उसे अपने साथ पानीपत में अपने किराए के कमरे पर लेकर जाएगा और इसका इलाज करेगा। किशोरी भी दादा राजेश पर विश्वास कर उसके साथ पानीपत आ गई। उसने लगभग एक सप्ताह किशोरी को अपने पास रखा। अब किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी थी। उसकी मां उसे निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने किशोरी को कमजोर बताते हुए उसे दवा दे दी।

अब तीन दिन पहले जब उसको मासिक धर्म नहीं हुए तो उसकी मां को अनहोनी का शक हुआ। उसने किट से जांच की तो वह गर्भवती मिली। मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका दादा राजेश जब उसे अपने साथ लेकर गया था तब उसके साथ कई बार उसने दुष्कर्म किया। जब वह विरोध करती तो वह कहता कि वह ऐसे ही ठीक होगी। अगर वह ऐसा करने से रोकेगी तो उसके पिता पर तांत्रित विद्या कर देगा।

उसकी बातों से वह डर गई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस के दी गई। पुलिस ने किशोरी की जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराई तो वह लगभग तीन माह की गर्भवती मिली आरोपी राजेश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। वह अविवाहित है और अपने कमरे पर तांत्रिक विद्या करता है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...