Friday, May 15, 2026
Home Crime India सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर की युवक की हत्या, इलाके...

सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर की युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

छपरा। सारण जिले के छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की सोए अवस्था में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में हुई है। सुजीत एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और भोजपुरी लोक कलाकार के रूप में भी पहचान रखते थे। इस जघन्य हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है, जब सुजीत यादव घर के अन्य सदस्यों के साथ भोजन कर सो गए थे। रात के अंधेरे में अपराधियों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर सोए हुए सुजीत के सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर पहुंचे और सुजीत को लहूलुहान स्थिति में पाया। सुजीत यादव न केवल एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे, बल्कि बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग भी देते थे। इसके अलावा वे भोजपुरी गायक के रूप में भी सक्रिय थे और सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। उनकी लोकप्रियता और बहुमुखी प्रतिभा के चलते यह घटना और भी दुखद है।

घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। स्थानीय पुलिस मृतक के मोबाइल को जब्त कर तकनीकी जांच कर रही है। डोरीगंज थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है।

सुजीत के पिता वकील यादव ने बताया कि रात में सबने साथ खाना खाया और सुजीत अन्य दिनों की तरह सोने चला गया। सुबह जब ट्यूशन के लिए बच्चे आए, तो उन्होंने सुजीत को खून से लथपथ पाया। यह देख परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोग सदमे और आक्रोश में हैं। सुजीत यादव की हत्या ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरा झटका दिया है। पुलिस पर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दबाव है। यह घटना एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अहम खुलासे किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

जहांगीरपुर गांव के पास युवक का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

बहादुरगढ़- जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...