Tuesday, March 17, 2026
Home Crime Delhi गोकलपुरी हत्याकांड: पत्नी के मित्र की हत्या कर फरार हुआ आरोपी बलिया...

गोकलपुरी हत्याकांड: पत्नी के मित्र की हत्या कर फरार हुआ आरोपी बलिया से गिरफ्तार

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गौरी शंकर यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह डी-ब्लॉक, गोकलपुरी स्थित एक मकान की छत पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि के रूप में हुई।

जांच के दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका पति है और मृतक उसका परिचित था। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय पहले गुजरात से लौटा था। घर लौटने पर उसे पत्नी और रवि की नजदीकियों पर आपत्ति थी, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि शनिवार रात सोते समय गौरी शंकर ने रवि के सिर पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी को भागते हुए देखा गया।

तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को बलिया से पकड़ लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...