Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP युवती की निजी फोटो खींच इंस्टॉग्राम पर किया पोस्ट, आईटी एक्ट के...

युवती की निजी फोटो खींच इंस्टॉग्राम पर किया पोस्ट, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश।  गोलघर कचहरी क्षेत्र की एक युवती की एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों की करीबी बढ़ी तो रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान युवक ने युवती की निजी फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। बाद में युवती ने दूरी बनाई तो युवक उसे उसके निजी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती अपना नंबर स्विच ऑफ कर ली तो युवक ने उसकी निजी फोटो और वीडियो को इंस्टॉग्राम पर पोस्ट कर दिया। प्रकरण को लेकर युवती की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में टकटकपुर निवासी आर्यन सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती के अनुसार, आर्यन सिंह से लगभग चार साल पहले इंस्टॉग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। उसी दौरान आर्यन सिंह ने उसकी निजी तस्वीरें खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आर्यन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा। इस पर वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर ली। बीते 26 सितंबर को वह अपनी दो बहनों के साथ महावीर मंदिर क्षेत्र में एक दोस्त के यहां गई थी। उस दौरान आर्यन ने उसके और उसकी बहनों के साथ बदसलूकी की। कहा कि मोबाइल ऑन कर लो, नहीं तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। इसकी शिकायत उसने अर्दली बाजार चौकी पर की तो पुलिस ने आर्यन को बुलाकर समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद आर्यन ने उसकी सहेली को फोन कर कहा कि कहो बात करे। बात न मानने पर 26 अक्तूबर को आर्यन ने उसे और उसके दोस्तों को टैग कर इंस्टॉग्राम पर उसकी निजी फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...