Friday, September 18, 2026
Home Crime UP गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन के साथ किया दुष्कर्म, फिर सिर फोड़कर कर...

गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन के साथ किया दुष्कर्म, फिर सिर फोड़कर कर दी हत्या

कानपुर। काकादेव कोचिंग मंडी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई थी। उससे पहले दुष्कर्म किया गया, फिर भारी वस्तु से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार को शव के हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, पुलिस अब तक हत्या की वजह पता नहीं कर सकी है। वहीं, गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी टिफिन सप्लायर की कहानी पुलिस की जांच में मनगढ़ंत निकली। मूलरूप से हरदोई की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ढाई साल से हॉस्टल में वार्डन थी। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने के साथ ही टिफिन का काम भी करती थी।

पति की वर्ष 2018 में बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। सोमवार को सभी बेटे काम से बाहर थे। शाम को बेटी दूध लेने गई थी, उस वक्त पर उसकी मां और मसवानपुर का रहने वाला टिफिन सप्लायर घर पर ही थे। जब वह दूध लेकर लौटी तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद अंदर से टिफिन सप्लायर ने दरवाजा खोला और भाग निकला। जब बेटी अंदर पहुंची तो मां लहूलुहान, निर्वस्त्र और अचेत अवस्था में पड़ी मिली। हैलट में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना जब पुलिस को मिली तो कमरे से भागे टिफिन सप्लायर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि महिला ने उसके साथ शराब पी थी। अधिक शराब पी लेने से उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। उलझन होने के कारण उसने खुद अपने कपड़े उतारे थे। जब बुधवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसकी हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की वजह उगलवाने के लिए टिफिन सप्लायर से सख्ती की, लेकिन वह पुलिस को बरगलाता रहा। वहीं, पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ ने तीन डॉक्टरों के पैनल का गठन किया। डफरिन अस्पताल की डॉ. सालूका रावत, कांशीराम ट्रामा सेंटर के डॉ. सुमित मिश्रा और कल्याणपुर सीएचसी के डॉ. सचिन सिंह शामिल रहे।

वीडियोग्राफी भी कराई गई। डाक्टरों ने पाया कि महिला की मौत बीमारी या प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग के कारण नहीं हुई थी। उसके सिर पर भारी वस्तु के प्रहार किया गया। इससे सिर की हड्डी टूटने से वह कोमा में चली गई, जिसके बाद उसकी मौत हुई। सिर और माथे पर भी चोटों के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका के चलते दो स्लाइडें बनाई गई हैं। शराब पीने की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया। बुधवार देर शाम परिजनों ने भैरोघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की हत्या ही की गई थी। इसकी पुष्टि हो चुकी है। हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया। घटना के दिन मृतका और आरोपी ने शराब पी थी। इसके बाद क्या बात रही कि महिला की हत्या कर दी गई, इसका पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक महिला को हैलट में आरोपी के पिता ने भर्ती कराया था। जबकि, वारदात के कुछ समय पहले ही आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया था। उसे पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हॉस्टल में लगे दो सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में लिया है। इसमें आरोपी और दूसरे आरोपियों का मूवमेंट साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी की शर्ट कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक शर्ट और गद्दे में मिले ब्लड का मिलान कराया जाएगा। संभावना है कि गद्दे में लगा मृतका का ब्लड और आरोपी की शर्ट का ब्लड एक ही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...